देश की खबरें | रमेश बैस ने झारखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रमेश बैस ने बुधवार को झारखंड के दसवें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया। उन्हें राज भवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित भव्य समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रांची, 14 जुलाई रमेश बैस ने बुधवार को झारखंड के दसवें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया। उन्हें राज भवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित भव्य समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इससे पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राष्ट्रपति भवन से प्राप्त माननीय राज्यपाल महोदय की नियुक्ति से संबंधित वारंट को पढ़ा। बैस ने हिन्दी में शपथ ग्रहण किया। शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो,राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हुए।

इससे पूर्व झारखंड के मनोनीत राज्यपाल रमेश बैस का मंगलवार की शाम रांची पहुंचने पर स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गारद सलामी दी गई।

रमेश बैस ने बुधवार को दोपहर पौने दो बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इससे पूर्व छह जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने त्रिपुरा के राज्यपाल और मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से लगातार छह बार और कुल मिलाकर सात बार सांसद रहने वाले रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया था।

रमेश बैस ने राज्य में द्रौपदी मुर्मू की जगह ली। द्रौपदी मुर्मू 18 मई, 2015 में झारखंड की नौवीं राज्यपाल बनी थीं। इसके अलावा वह राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल भी थीं।

सोमवार को ही राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन तथा राज्य सरकार के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर गारद सलामी के साथ विदाई दी थी।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू झारखंड से अपने पैतृक आवास रायरंगपुर (ओड़िशा) के लिए रवाना हुयीं। वह करीब छह साल तक झारखंड की राज्यपाल रहीं।

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस इससे पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे। रमेश बैस मूलरूप से छतीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं और उनका जन्म दो अगस्त 1947 को हुआ था। वह 1982 से 1988 तक मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। इसके बाद वह 1989 में पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गये और फिर 1996 से लगातार छह बार रायपुर से लोकसभा सांसद चुने गए। उन्होंने देश के केंद्रीय मंत्री के रूप में भी काम किया है।

बैस के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आठ प्रदेशों में नए राज्यपाल नियुक्त किये हैं। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का नया राज्यपाल बनाया गया है जबकि मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने हैं।

इसके अलावा हरी बाबू कामभामपति को मिजोरम, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश, पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का, सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का और बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\