देश की खबरें | राम मंदिर शिलान्यास : मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री के नाम सम्मान पत्र भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की आधारशिला रखे जाने के दौरान देश भर में अमन-चैन कायम रहने पर खुशी जताते हुए स्थानीय मुस्लिम महिलाओं ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सम्मान पत्र भेजा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), छह अगस्त अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की आधारशिला रखे जाने के दौरान देश भर में अमन-चैन कायम रहने पर खुशी जताते हुए स्थानीय मुस्लिम महिलाओं ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सम्मान पत्र भेजा।

शहर की सामाजिक संस्था "साझा संस्कृति" के आयोजन में बुर्का पहनकर रीगल चौराहे पर जुटीं करीब 20 मुस्लिम महिलाओं ने इंदौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद शंकर लालवानी को यह सम्मान पत्र सौंपा। यह पत्र जहां सौंपा गया, उसकी पृष्ठभूमि में भगवा झंडों के साथ भगवान राम का कट आउट रखा गया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus: राजधानी दिल्ली में आज COVID19 के 1,299 नए मामले आए सामने, 15 की मौत, 1,008 मरीज हुए रिकवर.

इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने "भारत माता की जय" और "मोदी जी जिंदाबाद" के नारे भी लगाये। इन महिलाओं ने तख्तियां थाम रखी थीं जिन पर छपा था-"श्रीराम मंदिर (अयोध्या) निर्माण कार्य का इस्तकबाल करते हैं।"

इनमें शामिल सकीना बी ने मोदी के नाम लिखा सम्मान पत्र पढ़ते हुए कहा, "(अयोध्या मामले में) उच्चतम न्यायालय के फैसला सुनाने के बाद से लेकर राम मंदिर के शिलान्यास तक आपके (प्रधानमंत्री) सफल और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण पूरे देश में सौहार्द्र और शांति रही। सभी धर्मों के लोगों ने इस निर्णय को सहज स्वीकार किया।"

यह भी पढ़े | दिल्ली में आज COVID-19 के 1,299 नए मामले सामने आए, 15 की मौत : 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रीगल चौराहे पर मौजूद एक अन्य मुस्लिम महिला रुखसाना ने कहा, "हम बेहद खुश हैं कि राम मंदिर शिलान्यास समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हमें भरोसा है कि देश में आगे भी अमन-चैन बरकरार रहेगा।"

सांसद लालवानी ने इस मौके पर कहा, "मैं मुस्लिम महिलाओं की ओर से सौंपा गया सम्मान पत्र प्रधानमंत्री तक पहुंचाऊंगा। सब लोग इस बात से खुश हैं कि अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के साथ ही करीब 500 साल पुराना मसला शांतिपूर्ण ढंग से हल हो गया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\