राम चरण ‘जर्सी’ के निर्देशक गौतम टिन्नौरी की अगली फिल्म में आयेंगे नजर
दक्षिण में बनने वाली फिल्मों के अभिनेता राम चरण ‘जर्सी’ के निर्देशक गौतम टिन्नौरी की अगली फीचर फिल्म में काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है लेकिन इसका निर्माण यूवी क्रिएशन्स करेगा जिसने शुक्रवार को ट्विटर पर यह घोषणा की.
हैदराबाद, 15 अक्टूबर : दक्षिण में बनने वाली फिल्मों के अभिनेता राम चरण ‘जर्सी’ के निर्देशक गौतम टिन्नौरी की अगली फीचर फिल्म में काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है लेकिन इसका निर्माण यूवी क्रिएशन्स करेगा जिसने शुक्रवार को ट्विटर पर यह घोषणा की.
यूवी क्रिएशन्स ने कहा, ‘‘ बहुप्रतीक्षित जोड़ी यहां है. हम मेगा पावर स्टार रामचरण के साथ अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर रहे हैं और उसका निर्देशन गौतम 19 करेंगे.’’ यह भी पढ़ें : Singhu Border Murder: सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या को लेकर केंद्र पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- हिंसा का इस देश में नहीं हो सकता स्थान
फिलहाल निर्देशक शंकर की अगली फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे रामचरण ने कहा कि वह टिन्नौरी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. टिन्नौरी ने रामचरण द्वारा हाथ से लिखे गये एक पुराने नोट की तस्वीर ट्विटर पर साझा की और कहा कि वह उन्हें निर्देशित करने का मौका पाकर आभारी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

