देश की खबरें | राजनाथ को मास्को में 24 जून को होने वाली सैन्य परेड का न्योता मिला
जियो

नयी दिल्ली, 19 जून रूस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मास्को में 24 जून को होने वाली वृहद सैन्य परेड में शामिल होने का न्योता दिया है। राजनयिक सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी।

दूसरे विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस परेड का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | India-China Border Tensions:सर्वदलीय बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- अब भी जनता को अंधेरे में रखा जा रहा है.

ऐसी सूचना है कि पूर्वी लद्दाख में भारतीय और चीनी सेना के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर रक्षा मंत्री का कार्यालय इस न्योते पर सकारात्मक तरीके से विचार कर रहा है क्योंकि रूस भारत का दशकों पुराना सैन्य साझेदार है।

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री का कार्यालय इस न्योते पर सकारात्क रूप से विचार कर रहा है।

यह भी पढ़े | India-China Border Tensions: पीएम मोदी के साथ सर्वदलीय नेताओं की बैठक में चीन के साथ तनाव पर हुई चर्चा.

मॉस्को के लाल चौक पर होने वाली इस परेड में हिस्सा लेने के लिए भारत तीनों सेनाओं (जल-थल-वायु) की एक टुकड़ी को भेज रहा है। भारतीय परेड का नेतृत्व कर्नल रैंक का अधिकारी करेगा।

75 सदस्यीय भारतीय दल चीन सहित 11 देशों की सैन्य टुकड़ियों के साथ इस परेड में हिस्सा लेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)