राजनाथ ने लॉकडाउन के बाद फिर काम शुरु करने के लिए डीपीएसयू, ओएफबी को जरूरी योजना बनाने को कहा
रक्षा मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, सिंह ने कोविड-19 से निपटने में डीपीएसयू और ओएफबी के सहयोग की समीक्षा की।
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक इकाइयों (डीपीएसयू) और आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) को लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर से काम शुरु करने के लिए जरुरी योजना तैयार करने का निर्देश दिया ।
रक्षा मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, सिंह ने कोविड-19 से निपटने में डीपीएसयू और ओएफबी के सहयोग की समीक्षा की।
इसमें कहा गया है कि रक्षा मंत्री ने इन इकाइयों को लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर से काम शुरु करने के लिए जरुरी योजना तैयार करने का निर्देश दिया ताकि लॉकडाउन के कारण प्रभावित काम की भरपाई की जा सके और उत्पादन शुरु किया जा सके।
सिंह ने लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र के निजी उद्योगों के साथ-साथ डीपीएसयू आर्थिक पुनरुद्धार में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने कोविड-19 से लड़ने के लिए रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा नए उत्पादों के निर्माण में प्रदर्शित अभिनव कौशल और स्थानीय प्रशासन को कई रूपों में प्रदान की गई सहायता की सराहना की।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुयी बैठक में ओएफबी, बीईएल, एचएएल, एमडीएल, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, मिधानी मिश्रधातु निगम लिमिटेड आदि के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान बोर्ड ने बताया कि उसके 41 विनिर्माण स्थानों में से किसी में भी कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

