देश की खबरें | आधुनिक डिजिटल भारत के वास्तुविद थे राजीव गांधी: कमलनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आधुनिक डिजिटल भारत का वास्तुविद बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लोकतंत्र और सद्भाव को मजबूत बनाने के साथ ही 21 वीं सदी के नए भारत की नींव रखी थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 20 अगस्त मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आधुनिक डिजिटल भारत का वास्तुविद बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लोकतंत्र और सद्भाव को मजबूत बनाने के साथ ही 21 वीं सदी के नए भारत की नींव रखी थी।

राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर युवाओं को दिये गये अपने संदेश में कमलनाथ ने कहा, ‘‘राजीव गांधी आधुनिक डिजिटल भारत के सच्चे अर्थों में वास्तुविद थे। उन्होंने लोकतंत्र और सद्भाव को मजबूत बनाने के साथ ही भारतीय राजनीति में भविष्य की सोच वाले एक नेता की पहचान बनाई और 21वीं सदी के नए भारत की नींव रखी।’’

यह भी पढ़े | यूपी: बलिया के एसडीएम अशोक चौधरी को योगी सरकार ने किया सस्पेंड, बीच सड़क पर लोगों को पीटने का आरोप: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘‘राजीव गांधी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने भविष्य के भारत के साथ ही युवाओं के भविष्य की चिंता की। पूर्व प्रधानमंत्री गांधी ने युवाओं को वोट देने की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कीl इस एक ऐतिहासिक निर्णय ने भारत में युवा लोकतंत्र की नींव रखी। उन्होंने देश के युवाओं के भविष्य की चिंता करते हुए देश में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत कीl’’

कमलनाथ ने कहा कि उस समय विरोधी दलों ने कंप्यूटर को लेकर विरोध किया और आन्दोलन किया था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के रेल मंत्री Sheikh Rasheed ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, बोले असम तक है टारगेट, मुसलामनों को नहीं होगा नुकसान.

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में भाजपा शासन की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘ पिछले 15 साल में भाजपा शासन में हमारा मध्यप्रदेश बहुत पीछे रह गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुए अफसोस है कि, जो युवा 5-10 वर्ष पहले कॉलेज की पढ़ाई करके निकले हैं वे अच्छे भविष्य का इंतजार करते-करते आज अधिक उम्र के हो गये। ऐसे पढ़े लिखे युवा ना तो गांव के रहे और ना ही शहर के रहे।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण प्रदेश में युवा और किसान दोनों ही परेशान हैं। जबकि इन दोनों वर्गों की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अहम है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर प्रदेश में ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘हमारी सरकार को पांच साल तक शासन करने का जनादेश मिला था, लेकिन काम करने के लिये हमें 15 माह ही मिले। इनमें से तीन माह लोकसभा चुनाव और राजनैतिक उथल-पुथल में ही निकल गये।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की सरकारी नौकरी में अवसर और मौके बहुत सीमित हैं, इसलिये उन्होंने निजी क्षेत्र में नई नौकरियां पैदा करने की योजना बनाई थी और निवेश को प्रोत्साहन दिया था।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\