नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन में रजनीकांत, सलमान, आमिर और अन्य अभिनेता शामिल हुए
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को सितारों की एक महफिल जमी, जिसमें रजनीकांत, सलमान और आमिर खान सहित भारतीय सिनेमा जगत की विभिन्न हस्तियां शामिल रहीं.
मुंबई, 1 अप्रैल : नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को सितारों की एक महफिल जमी, जिसमें रजनीकांत, सलमान और आमिर खान सहित भारतीय सिनेमा जगत की विभिन्न हस्तियां शामिल रहीं. मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर स्थित है.
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ‘स्वदेश’ नामक कला एवं शिल्प प्रदर्शनी के साथ-साथ तीन अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये गये, जिनमें एक संगीत नाटकीय शो ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन’, ‘इंडिया इन फैशन’ नामक एक पोशाक कला प्रदर्शनी और एक दृश्य कला शो ‘संगम’ शामिल हैं. यह भी पढ़ें : ओडिशा: संबलपुर नगर निगम पुनर्चक्रण योग्य कचरे को बेचकर कमा रहा है लाखों रुपये
इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा जोनस एवं उनके पति निक जोनस, रणवीर सिंह एवं दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं कियारा आडवाणी, और सैफ अली खान एवं करीना कपूर खान मौजूद थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

