एजेंसी न्यूज

Rajasthan Shocker: खौफनाक! राजस्थान में पकड़ा गया नरभक्षी, महिला की हत्या कर खा रहा था उसका मांस, आरोपी गिरफ्तार

बिश्नोई के मुताबिक, आरोपी एक बस से मुंबई से सेंद्रा आया था और इस बात की पुष्टि उसके पास से मिले बस टिकट से हुई है. अधिकारियों ने बताया कि शांति देवी के बेटे बीरेन काठत ने सुरेंद्र ठाकुर पर उसकी मां की हत्या करने और उसका मांस खाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Rajasthan Shocker: खौफनाक! राजस्थान में पकड़ा गया नरभक्षी, महिला की हत्या कर खा रहा था उसका मांस, आरोपी गिरफ्तार
Dead | Photo: PTI

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के पाली जिले में एक व्यक्ति ने एक बुजुर्ग महिला की कथित तौर पर हत्या (Murder) कर दी और उसका मांस खा लिया. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया है. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के ‘हाइड्रोफोबिया’ (Hydrophobia) से पीड़ित होने का संदेह है.

‘हाइड्रोफोबिया’ रेबीज विषाणु के संक्रमण से होने वाला एक खतरनाक रोग है, जिसमें पीड़ित पानी से डरता है. रेबीज कुत्ते, बिल्ली, सियार और भेड़िये के काटने या उसके घाव से संपर्क में आने से होता है.

बांगड़ अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि मुंबई का रहने वाला सुरेंद्र ठाकुर ‘हाइड्रोफोबिया से पीड़ित हैं.’ Jharkhand Shocker: पिछले दो दिनों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत

पुलिस ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि यह घटना शुक्रवार को सेंद्रा थाना क्षेत्र के सरधना गांव में उस समय हुई, जब शांति देवी (65) अपने मवेशी चराने गई थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला पर पत्थर से हमला कर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी.

जैतारण के पुलिस उपाधीक्षक सुखराम बिश्नोई ने कहा, ‘‘आरोपी मानसिक रूप से बीमार मरीज की तरह व्यवहार कर रहा है और आक्रामक तरीके से पेश आ रहा है. हमने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी चिकित्सा जांच चल रही है. उसने अस्पताल में भी हंगामा किया, जिसके बाद चिकित्सा कर्मियों ने उसे एक बिस्तर से बांध दिया.’’

बिश्नोई के मुताबिक, आरोपी एक बस से मुंबई से सेंद्रा आया था और इस बात की पुष्टि उसके पास से मिले बस टिकट से हुई है. अधिकारियों ने बताया कि शांति देवी के बेटे बीरेन काठत ने सुरेंद्र ठाकुर पर उसकी मां की हत्या करने और उसका मांस खाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

उन्होंने कहा कि ठाकुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उस पर नरभक्षण का भी आरोप लगाया गया है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘‘मैं बकरियां चराकर लौट रहा था, जब मैंने उस आदमी को मृत महिला का मांस खाते हुए देखा. इससे मैं डर गया और मौके से भाग गया.’’

आरोपी को देखकर पहले तो स्थानीय लोग डर गए, लेकिन जब उसने भागने की कोशिश की, तो उन्होंने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. डॉ प्रवीण ने कहा, ‘‘बांगड़ अस्पताल में ‘हाइड्रोफोबिया’ से पीड़ित एक मरीज को भर्ती कराया गया है. हो सकता है कि पहले किसी पागल कुत्ते ने उसे काटा हो. यह भी हो सकता है उसने टीका न लगवाया हो और इस वजह से उसे हाइड्रोफोबिया या रेबीज हो गया हो.’’ इस बीच, पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).