राजस्थान : दो और संक्रमित की मौत, 98 नये मामले
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के एसएमएस अस्पताल में 62 साल के एक रोगी की रविवार देर रात भर्ती हो गयी। उन्हें शनिवार को नागौर से यहां भर्ती करवा गया था और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे। वहीं कोटा में भी एक संक्रमित की मौत हुई है। राज्य में संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या 25 हो गयी है।
जयपुर, 20 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित दो और व्यक्तियों की मौत हो गयी है। इस बीच राज्य में संक्रमण के 98 नये मामले सामने आने से सोमवार तक कुल संख्या बढ़कर 1576 हो गयी है।
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के एसएमएस अस्पताल में 62 साल के एक रोगी की रविवार देर रात भर्ती हो गयी। उन्हें शनिवार को नागौर से यहां भर्ती करवा गया था और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे। वहीं कोटा में भी एक संक्रमित की मौत हुई है। राज्य में संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या 25 हो गयी है।
उन्होंने बताया कि 98 संक्रमित नये मामलों में सबसे ज्यादा 50 संक्रमित मरीज राजधानी जयपुर में पाये गये है। जयपुर पाये गये 50 संक्रमितों में से रामगंज में 29, घाटगेट में 10,हांडीपुरा मोहल्ला में पांच, मोतीडूंगरी रोड में तीन, नाहरी का नाका में एक, आदर्शनगर में एक ओर एसएमएस में एक शामिल है। इससे जयपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या 585 पहुंच गई है।
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या सोमवार को बढ़कर 1576 हो गयी है। इनमें 98 नये मामले हैं। नये मामलों में 50 जयपुर से, जोधपुर से 32, कोटा से सात , नागौर से तीन, झुंझुनूं से दो, तथा अजमेर, बांसवाडा एवं टोंक से एक-एक मामला शामिल हैं।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।
राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).