देश की खबरें | राजस्थान: पुलिस, स्थानीय नेता से परेशान होकर बारां में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बारां जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस और एक स्थानीय नेता के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कोटा (राजस्थान), 11 दिसंबर राजस्थान के बारां जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस और एक स्थानीय नेता के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस एवं स्थानीय नेता पर ‘‘उत्पीड़न’’ का आरोप लगाया है।
अधिकारियों ने बताया कि शुभम सक्सेना (30) के परिवार ने शवगृह के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से इनकार कर दिया।
बारां सिटी पुलिस थाने के क्षेत्र अधिकारी रामविलास मीणा ने बताया कि मंगलवार दोपहर को शुभम सक्सेना का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि उसने दो पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि बारां नगर परिषद के पूर्व प्रमुख और कुछ अन्य लोगों के निर्देश पर उसके खिलाफ झूठे मामले बनाकर उसे परेशान किया जा रहा था।
पूर्व राज्य मंत्री प्रमोद जैन भाया भी पीड़ित परिवार के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं।
मीणा ने बताया कि शुभम के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, जिसमें बारां नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमल राठौर और स्थानीय ठेकेदार ओम प्रकाश गुर्जर द्वारा दर्ज कराए गए मारपीट और लूटपाट के मामले शामिल हैं। शुभम ने राजस्थान उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत हासिल की थी।
मीणा ने बताया कि कुछ दिन पहले शुभम को सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था।
मामले में आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

