खेल की खबरें | राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा अंगुली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल से बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा अंगुली में फ्रैक्चर के कारण बृहस्पतिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए।
जयपुर, एक मई राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा अंगुली में फ्रैक्चर के कारण बृहस्पतिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए।
रॉयल्स ने एक बयान में कहा कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने चोट के बावजूद गेंदबाजी जारी रखी और फ्रेंचाइजी सक्रिय रूप से उनके विकल्प की तलाश करेगी।
राजस्थान रॉयल्स ने बयान में कहा, ‘‘संदीप शर्मा अंगुली में फ्रैक्चर के कारण बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए हैं।’’
बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने पिछले मैच में इस चोट के साथ गेंदबाजी जारी रखने के लिए बहुत बहादुरी दिखाई और फ्रेंचाइजी में हर कोई उनके पूरी तरह से और जल्दी ठीक होने की कामना करता है।’’
फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘‘टीम प्रबंधन उनके विकल्प को अंतिम रूप देने पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है जिसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।’’
संदीप रॉयल्स के लिए अब तक सभी 10 मैच खेले हैं और 21 रन पर दो विकेट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सहित नौ विकेट चटकाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

