देश की खबरें | राजस्थान : पुलिस ने संदिग्ध गौ तस्करों का पीछा करते हुए चलाई गोली, एक तस्कर की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के डीग जिले में संदिग्ध गौ तस्करों के एक समूह ने मंगलवार देर रात एक पिकअप वाहन के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पिकअप वाहन में कथित रूप से गायों की तस्करी की जा रही थी।
जयपुर, 24 जुलाई राजस्थान के डीग जिले में संदिग्ध गौ तस्करों के एक समूह ने मंगलवार देर रात एक पिकअप वाहन के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पिकअप वाहन में कथित रूप से गायों की तस्करी की जा रही थी।
डीग के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे उस समय हुई जब दो लोग पिकअप वाहन में गायों की तस्करी कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि सूचना पाकर पुलिस ने वाहनों का पीछा किया और इस दौरान पिकअप में सवार युवकों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं।
मीणा ने बताया कि इस घटनाक्रम के दौरान ही कुछ दूरी पर दो अन्य संदिग्ध गौ तस्कर गायों को पकड़ रहे थे। हंगामा के बीच उन्होंने भी पिकअप वाहन पर गोलियां चलाईं।
उन्होंने बताया, “एक गोली उस पिकअप वाहन के चालक को लगी, जिसका पुलिस पीछा कर रही थी।”
अधिकारी ने बताया कि मृतक चालक की पहचान संदीप के रूप में हुई जबकि उसके साथ मौजूद नरेश को पकड़ लिया गया।
उन्होंने बताया कि वाहन से दो गायों को छुड़ा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि वहीं पिकअप वाहन पर गोली चलाने वाले दोनों संदिग्ध फरार हो गये, जिनकी तलाश की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)