देश की खबरें | राजस्थान : ओवैसी ने पिछड़ी मुस्लिम जातियों को आरक्षण देने की वकालत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए राज्‍य की 82 पिछड़ी मुस्लिम जातियों को आरक्षण देने की वकालत की है।

जयपुर, 15 अप्रैल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए राज्‍य की 82 पिछड़ी मुस्लिम जातियों को आरक्षण देने की वकालत की है।

उन्‍होंने शनिवार को यहां कहा कि वह इस बारे में एक रिपोर्ट देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलेंगे।

ओवैसी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में 'मुस्लिम्स इन राजस्थान' रिपोर्ट के हवाले से कहा कि केवल दो प्रतिशत मुसलमानों की उच्च शिक्षा तक पहुंच है, उनके पास कम जमीन है और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के बाद मुसलमानों की जीवन प्रत्याशा सबसे कम है।

उन्‍होंने कहा,‘‘अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुझे समय दें तो मैं मुसलमानों की आर्थिक और शिक्षा की स्थिति के बारे में रिपोर्ट उन्‍हें दूंगा। इसके अनुसार, केवल दो प्रतिशत मुसलमानों की उच्च शिक्षा तक पहुंच है, उनके पास कम जमीन है और जीवन प्रत्याशा कम है और वे कुपोषण का शिकार हैं। इस स्थिति के आधार पर 82 पिछड़ी मुस्लिम जातियों को आरक्षण मिलना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए बजट को 90 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 280 करोड़ रुपये करना मुसलमानों के समग्र विकास के लिए बहुत कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट संकेत दे रही है कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं किया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद के मुठभेड़ में मारे जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा कि वह मुठभेड़ के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि इससे कानून व्यवस्था कमजोर होती है।

उन्होंने कहा कि अपराधियों को मुठभेड़ (एनकाउंटर)में मार गिराए जाने के बजाय उन्‍हें कानून के मुताबिक सजा दी जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट