एजेंसी न्यूज

Rajasthan: दो गुटों के बीच गोलीबारी में एक युवक की मौत और एक अन्य व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अजमेर जिले में रविवार को एक दुकान के निर्माण को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Rajasthan: दो गुटों के बीच गोलीबारी में एक युवक की मौत और एक अन्य व्यक्ति घायल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: X)

जयपुर, 22 सितंबर : राजस्थान के अजमेर जिले में रविवार को एक दुकान के निर्माण को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अजमेर ग्रामीण) दीपक कुमार ने बताया कि एक छात्रावास के सामने किये जा रहे दुकान निर्माण को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया.

उन्होंने बताया कि दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडों से हमला किया और एक पक्ष ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी गई. अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में गोली लगने से शकील लंगा की मौत हो गई जबकि घायल नारायण कुमावत (32) को अजमेर स्थानांतरित किया गया. यह भी पढ़े : Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति लड्डू विवाद पर सद्गुरु ने कहा, ‘मंदिर के प्रसाद में गाय की चर्बी का होना बेहद घृणित’

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर फिलहाल शांति है और दोनों पक्षों के लोगों से समझाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि घटना से जुड़े लोगों को चिन्हित कर उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).