एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान: आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान

जयपुर, पांच दिसंबर राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जयपुर मौसम केन्द्र प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शेखावटी के सीकर में बुधवार रात को सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि सीकर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि आने वाले दो दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत पर प्रभावी होगा और नौ दिसंबर से हिमालय की तरफ से आने वाली उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू होगा।

शर्मा ने बताया कि मौसम के इस प्रभाव से नौ दिसंबर से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने का पूर्वानुमान है।

उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि आने वाले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा हालांकि सात-आठ दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, बुधवार रात को सीकर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, चूरू में 6.5 डिग्री, संगरिया में 7.4 डिग्री, पिलानी में 8.3 डिग्री, अलवर में 9.8 डिग्री, भीलवाड़ा- चित्तोड़गढ़ में 10-10 डिग्री, डबोक में 10.5 डिग्री, अंता में 10.4 डिग्री और डबोक (उदयपुर) में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2024 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).