Rajasthan: भाजपा से निलंबित विधायक कुशवाह सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल
भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाह सहित अनेक नेता बुधवार को यहां कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. झुंझुनू के अरड़ावता में आयोजित जनसभा में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया.
जयपुर, 25 अक्टूबर : भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाह सहित अनेक नेता बुधवार को यहां कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. झुंझुनू के अरड़ावता में आयोजित जनसभा में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया.
इस अवसर पर धौलपुर से विधायक कुशवाह के साथ साथ किशनगढ़ से भाजपा नेता विकास चौधरी तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा भी कांग्रेस में शामिल हुईं.
भाजपा ने पिछले साल जून में राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस वोटिंग' करने वाली अपनी विधायक शोभारानी कुशवाह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. यह भी पढ़ें :सिब्बल का भाजपा पर कटाक्ष: आप राजनीतिक लाभ के लिए कितनी बार भगवान राम का इस्तेमाल करेंगे ?
विकास चौधरी किशनगढ़ सीट से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर नाराज थे. जनसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा अन्य नेता मौजूद थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

