एजेंसी न्यूज

Rajasthan: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में दुष्कर्म के मामले में महंत गिरफ्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के कथित मामले में एक महंत को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Rajasthan: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में दुष्कर्म के मामले में महंत गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo credits: File image)

जयपुर, 29 दिसंबर : राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के कथित मामले में एक महंत को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. भीलवाड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने बताया कि आरोपी सरजू दास महाराज को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत दर्ज एक मामले में बुधवार को उसके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने कुछ समय पहले मांडल थाने में मामला दर्ज कराया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि सरजू महाराज पिछले दो साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा था. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में पीड़िता की मां पर तेजाब फेंक कर हमला किया गया था और उसने हमले के लिए सरजूदास को भी जिम्मेदार ठहराया था. यह भी पढ़ें : नवजात बच्चों के लिये एंटीबायोटिक्स विकसित करने की तत्काल जरूरत : वैश्विक विशेषज्ञ

अधिकारी के अनुसार नाबालिग अपनी मां की देखभाल करते हुए टूट गई और महंत द्वारा उससे आश्रम में बलात्कार किए जाने की आपबीती सुनाई, जिसके बाद महंत के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी महंत महाराष्ट्र, अयोध्या और बद्रीनाथ पांच आश्रमों के प्रमुख हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).