एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री शर्मा संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डा रघु शर्मा कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

देश की खबरें | राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री शर्मा संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 23 नवंबर राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डा रघु शर्मा कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

शर्मा ने सोमवार सुबह ट्वीट से इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा,'कोरोना के शुरूआती लक्षण आने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।'

यह भी पढ़े | Gold-Silver Rates: शादी का सीजन शुरू होने से बनी रहेगी सोने-चांदी की मांग.

उन्होंने लिखा है कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आयें हैं वे खुद को पृथकवास में कर अपनी जाँच करवाएं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित अनेक नेताओं ने उनके शीघ्र स्वसथ होने की कामना की है।

यह भी पढ़े | Odisha Governor’s wife Dies: ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी शीला देवी का निधन, COVID-19 से थी संक्रमित.

राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 2,43,936 हो गयी है जबकि इस महामारी से अब तक 2163 की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).