Rajasthan: डूंगरपुर में हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
राजस्थान के डूंगरपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को पुलिस हेड कांस्टेबल को सात हजार रुपए कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. एक बयान में यह जानकारी दी गयी.
जयपुर, 17 जुलाई : राजस्थान के डूंगरपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को पुलिस हेड कांस्टेबल को सात हजार रुपए कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. एक बयान में यह जानकारी दी गयी. ब्यूरो के बयान के अनुसार, चौरासी थाना में तैनात हेड कांस्टेबल कारूलाल यादव को गिरफ्तार किया गया.
बयान के अनुसार, पीड़ित ने ब्यूरो में शिकायत दी थी कि आरोपी हेड कांस्टेबल एक मुकदमें में मदद करने की एवज में उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है. यह भी पढ़ें : एनसीबी ने 60 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन जब्ती मामले में वांछित को गिरफ्तार किया
ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर बुधवार को आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. बयान के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

