Governor Corona Positive: राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह में हुए थे शामिल
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. राजभवन ने मिश्र के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की जानकारी शुक्रवार को दी.
जयपुर, 14 अप्रैल : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. राजभवन ने मिश्र के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की जानकारी शुक्रवार को दी.
राजभवन ने ट्वीट किया, ‘‘राज्यपाल कलराज मिश्र जी कोविड जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए हैं. गत कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोग कृपया अपनी जांच कराएं.’’ इसमें सभी लोगों से सतर्क रहने एवं कोरोना वायरस संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है. हाल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी संक्रमित पाई गई थीं. यह भी पढ़ें : COVID-19: दिल्ली-महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, राजधानी में 1,527 नए केस, जानें मुंबई का हाल
राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गई थी और 293 नये मामले सामने आये थे. राज्य में बृहस्पतिवार शाम तक 1,474 संक्रमित उपाचाराधीन थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2023 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

