एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में अगले सप्ताह आंधी चलने व बारिश होने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में अगले सप्ताह आंधी चलने व बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान में अगले सप्ताह आंधी चलने व बारिश होने का अनुमान

जयपुर, 30 मई एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में अगले सप्ताह आंधी चलने व बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में शुक्रवार को अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 31 मई से एक जून के दौरान आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा पूर्वी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर आंधी बारिश दर्ज होने की संभावना है।

हालांकि, अगले सप्ताह यानी दो जून से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और 2-4 जून के दौरान दोपहर बाद गरज के साथ बौछारें पड़ने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा बारिश होने की प्रबल संभावना है। आगामी 4-5 दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।

वहीं, शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 42.4 डिग्री, बीकानेर में 42.2 डिग्री, बाड़मेर में 41.4 डिग्री, जोधपुर में 40.4 डिग्री व फलोदी में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में हल्के बादल छाए रहने व हवा चलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).