एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान चुनाव: नड्डा शनिवार को जयपुर का दौरा करेंगे, संगठन पर रहेगा जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा शनिवार को राजस्थान का दौरा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान वह आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं को निजी आकांक्षाओं को पीछे छोड़ एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दे सकते हैं।

देश की खबरें | राजस्थान चुनाव: नड्डा शनिवार को जयपुर का दौरा करेंगे, संगठन पर रहेगा जोर

नयी दिल्ली, 28 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा शनिवार को राजस्थान का दौरा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान वह आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं को निजी आकांक्षाओं को पीछे छोड़ एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दे सकते हैं।

ऐसे संकेत हैं कि भाजपा राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं करेगी। लिहाजा, सूत्रों का कहना है कि भाजपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री पद के सभी आकांक्षियों से पार्टी संगठन के लिए मजबूती से कदमताल कर काम करने का संदेश दे सकते हैं, ताकि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर भारी जीत सुनिश्चित की जा सके।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी प्रमुख जे पी नड्डा साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को जयपुर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नड्डा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए भाजपा की राजस्थान इकाई की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और उम्मीद है कि वह मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को संगठन के लिए काम करने के लिए कहेंगे।

हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को रेगिस्तानी राज्य में भाजपा के सबसे लोकप्रिय चेहरे के रूप में पेश किया गया था। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत दूसरे स्थान पर थे।

पांच बार लोकसभा सदस्य और दो बार मुख्यमंत्री रहीं 70 वर्षीय राजे को इस शीर्ष पद का आकांक्षी माना जा रहा है और भाजपा नेताओं का एक वर्ग उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने की मांग कर रहा है।

राजे के भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ असहज संबंध भी माने जाते हैं, खासकर 2018 में कांग्रेस से विधानसभा चुनाव हारने के बाद।

हालांकि, समझा जाता है कि केंद्रीय नेतृत्व राज्य में एक युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का इच्छुक है, जिसने उनके समर्थकों के बीच बेचैनी पैदा कर दी है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने पर कोई फैसला नहीं किया गया है।"

उन्होंने कहा कि नड्डा के पार्टी के राज्य के नेताओं के साथ राजस्थान में चुनाव संबंधी समितियों के गठन पर चर्चा करने की उम्मीद है तथा संगठनात्मक समितियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

पार्टी के नेता ने कहा, "अगले 10 दिन के भीतर एक और स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राजस्थान का दौरा किया था और भाजपा के चुनावी नारे 'नहीं सहेगा राजस्थान' की घोषणा करते हुए स्पष्ट रूप से मौजूदा मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पर निशाना साधा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).