एजेंसी न्यूज

Rajasthan: विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आएगा निर्वाचन आयोग का दल

भारत निर्वाचन आयोग का एक दल राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जून माह में दो दिवसीय दौरे पर राज्य आएगा.

Rajasthan: विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आएगा निर्वाचन आयोग का दल
Election Commission | Photo: PTI

जयपुर, 31 मई: भारत निर्वाचन आयोग का एक दल राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जून माह में दो दिवसीय दौरे पर राज्य आएगा. राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बुधवार को बताया कि वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल 15 और 16 जून को जयपुर आएगा. यह भी पढ़ें: HC on Education Loan: केरल हाईकोर्ट की फटकार, CIBIL स्कोर कम होने पर एजुकेशन लोन देने से मना नहीं किया जा सकता

यह दल यहां मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं संबंधित विभागों के प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिवों के साथ बैठक करेगा. यह दल जिला कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करेगा. साथ ही चुनाव में कार्य करने वाली महत्वपूर्ण एजेंसियों एवं विभागों, आयकर (सीबीडीटी), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), आबकारी, प्रवर्तन निदेशालय, राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई), रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ), सीआईएसफ तथा वाणिज्य कर विभाग के उच्च अधिकारियों से भी यह दल मुलाकात करेगा.

अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर निर्वाचन विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। जिलों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का काम पांच जून तक पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सम्मिलित कर निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित किए जाते हैं.

उन्होंने बताया कि राज्‍य में सभी जगह 11 जून से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर ईवीएम मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा और मतदान तथा उससे जुड़़ी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी. राज्‍य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).