Rajasthan: राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ने पुलिस विभाग में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर दिया

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने बुधवार को कहा कि पुलिस विभाग के तहत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सतत ध्यान देना जरूरी है.

Rajasthan Police(img: tw)

जयपुर, 23 अक्टूबर : राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने बुधवार को कहा कि पुलिस विभाग के तहत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सतत ध्यान देना जरूरी है. राजस्थान पुलिस आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (आरपीआईडीसीएल) के अध्यक्ष साहू पुलिस मुख्यालय में आरपीआईडीसीएल के तहत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निगरानी और रखरखाव के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे.

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साहू ने निगम द्वारा बनाए गए भवनों के लीक से हटकर डिजाइन और कार्यों में गुणवत्ता के लिए आरपीआईडीसीएल की प्रबंध निदेशक बिनीता ठाकुर और निगम की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की. डीजीपी ने निगम में निर्माण कार्यों के प्रबंधन एवं देखरेख से जुड़े अधिकारियों सहित 45 पुलिस कार्मिकों नगद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. यह भी पढ़े : Bihar Shocker: बिहार के बांका में दिव्यांग दंपति की पीट-पीटकर हत्या

इस अवसर पर डीजीपी ने उपमहाप्रबंधक (तकनीकी) दानाराम गेंवा, उपमहाप्रबंधक रमेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक धनराज नायक, सहायक महाप्रबंधक (विद्युत) अनिल कुमार साहू को 10-10 हजार रुपये की नकद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड