एजेंसी न्यूज

Rajasthan: राजनीतिक दल के एजेंट की हार्ट अटैक से मौत

राजस्थान के पाली जिले में एक राजनीतिक दल के एजेंट की शनिवार को मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि एजेंट शांति लाल की संभवत: हृदय गति रुकने के कारण मौत हुई.

Rajasthan: राजनीतिक दल के एजेंट की हार्ट अटैक से मौत
Photo Credits: Pixabay

जयपुर, 25 नवंबर : राजस्थान के पाली जिले में एक राजनीतिक दल के एजेंट की शनिवार को मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि एजेंट शांति लाल की संभवत: हृदय गति रुकने के कारण मौत हुई. एक अधिकारी ने बताया कि सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 47 पर राजनीतिक दल के एजेंट शांति लाल मतदान केंद्र पर ही गिर गये.

अधिकारी ने बताया कि शांति लाल को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अधिकारी ने कहा, "संभवत: हृदय गति रुकने के कारण ऐसा हुआ." यह भी पढ़ें : BSF Nabs Pakistani Infiltrator in Punjab: पंजाब में हुसैनीवाला बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी को BSF ने दबोचा

राज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 पर मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया. करणपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).