देश की खबरें | राजस्थान : युवक-युवती के शव कुएं में मिले

जयपुर, 24 जनवरी राजस्थान के सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को युवक-युवती के शव कुएं से मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि मारवाड़ा खालसा गांव के खेत में बने एक कुएं में से युवक-युवती के शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अर्जुन कुमार मेघवाल (27) और इनका कुमारी (19) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवक के खेत के बीच खुदे कुएं से पानी पीने के दौरान युवती उसमें गिर गई, उसे बचाने के प्रयास में उतरे युवक की भी डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)