राजस्थान में बारिश का दौर जारी, तापमान में गिरावट
राजस्थान के अधिकांश इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई.
जयपुर, तीन जुलाई: राजस्थान के अधिकांश इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में झालावाड़ के पिडावा, अजमेर में नसीराबाद, नागौर के खींवसर, चूरू के रतनगढ़ में 7-7 सेंटीमीटर बारिश, बारां के मांगरोल, अजमेर के पीसांगन में 6-6 सेंटीमीटर, बीकानेर और छत्तरगढ़ में 5-5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. Gujarat: कुछ इलाकों में भारी बारिश; NDRF की पांच टीम सूरत, राजकोट, बनासकांठा रवाना.
विभाग के अनुसार राज्य में कई स्थानों पर चार सेंटीमीटर से कम बारिश दर्ज की गई. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक चित्तौड़गढ़ में 44 मिलीमीटर, भीलवाड़ा में 31 मिलीमीटर, बीकानेर में 14.8 मिलीमीटर, चूरू में 11.8 मिलीमीटर, जयपुर-सीकर में 9-9 मिलीमीटर, अजमेर में सात मिलीमीटर, बारां में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2022 08:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

