देश की खबरें | राजस्थान : उपमुख्यमंत्री बैरवा की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की मंगलवार को यहां सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जयपुर, 29 जुलाई राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की मंगलवार को यहां सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह एमआई रोड पर हुई इस घटना में एक अन्य कांस्टेबल घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कांस्टेबल राम अवतार बुनकर के रूप में हुई है जबकि घायल कांस्टेबल मनोज का एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
ये दोनों कांस्टेबल उपमुख्यमंत्री बैरवा की एस्कॉर्ट ड्यूटी में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से आ रहे थे। बैरवा का मंगलवार को भरतपुर में एक कार्यक्रम निर्धारित था।
दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री बैरवा ने ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और घायलों का हालचाल जानने के लिए डॉक्टरों और अधिकारियों से मुलाकात की।
उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में घटना पर दुख जताते हुए कांस्टेबल राम अवतार की मृत्यु को "अपूरणीय क्षति" बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

