एजेंसी न्यूज

Rajasthan: सर्विस रिवॉल्वर से दुर्घटनावश चली गोली से कांस्टेबल की मौत

राजस्थान के सीकर जिले में बुधवार को एक कांस्टेबल की अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर दुर्घटनावश चली गोली लगने से मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल उस समय छापेमारी की कार्रवाई में हिस्सा लेने के लिए मालखाने से रिवॉल्वर निकाल रहा था.

Rajasthan: सर्विस रिवॉल्वर से दुर्घटनावश चली गोली से कांस्टेबल की मौत
Gun Fire

जयपुर, 14 फरवरी : राजस्थान के सीकर जिले में बुधवार को एक कांस्टेबल की अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर दुर्घटनावश चली गोली लगने से मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल उस समय छापेमारी की कार्रवाई में हिस्सा लेने के लिए मालखाने से रिवॉल्वर निकाल रहा था. उन्होंने बताया कि मृतक कांस्टेबल हरकिशन ढाका (40) पिछले चार साल से रामगढ़ सेठान थाने में तैनात था.

रामगढ़ थानाधिकारी रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि "घटना उस समय घटित हुई जब कांस्टेबल आज सुबह छापेमारी के लिये जाने वाला था. वह मालखाने से सर्विस रिवॉल्वर निकाल रहा था उस दौरान गलती से उसने खुद को गोली मार ली. गोली उसके सिर पर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई." यह भी पढ़ें : देश की खबरें | माकपा ने किसानों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई की निंदा की, 16 फरवरी के ग्रामीण बंद का समर्थन किया

पुलिस अधिकारी ने इसे आत्महत्या का मामला मानने से इनकार किया है. उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर दूसरा कांस्टेबल दौड़ा और उसने हरकिशन को फर्श पर मृत पाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).