देश की खबरें | मुख्यमंत्री गहलोत समेत राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं चिरायु जीवन की कामना की।
जयपुर, 21 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं चिरायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘जीवेत् शरदः शतम्! सामाजिक सुरक्षा व न्याय की सशक्त आवाज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर आपके समस्त संकल्पों को सिद्धि प्रदान करें। आपके स्वस्थ, सुखी एवं चिरायु जीवन की कामना करता हूं।’’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, कुशल संगठनकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की मंगलमय शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।’’
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी खरगे को जन्मदिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’
पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए खरगे को बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि खरगे आज 81 वर्ष के हो गए। पिछले साल अक्टूबर में कांग्रेस अध्यक्ष बने खरगे का जन्म 21 जुलाई, 1942 को हैदराबाद स्टेट (अब कर्नाटक) में हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)