देश की खबरें | राजस्थान की भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ विधायक किरण माहेश्वरी का रविवार देर रात निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी थीं और गुड़गांव के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 30 नवंबर राजस्थान की पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ विधायक किरण माहेश्वरी का रविवार देर रात निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी थीं और गुड़गांव के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़े | Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा का स्नान-दान आज, प्रयागराज और वाराणसी में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में लगाई आस्था की डुबकी.

उदयपुर सीट से लोकसभा सदस्य रहीं माहेश्वरी (59) राजसमंद से तीसरी बार विधायक थीं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह कई दिन से गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं जहां रविवार देर रात उनका निधन हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने माहेश्वरी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से गहरा दु:ख हुआ। एक सांसद, विधायक और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास तथा वंचित तबकों के सशक्तीकरण के लिए अथक प्रयास किए।'’

यह भी पढ़े | West Bengal Assembly Elections 2021: बीजेपी के मिशन बंगाल को लग सकता है झटका, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा देगी ममता बनर्जी का साथ.

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने ट्वीट किया, ‘‘उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है।’’

मुख्यमंत्री गहलोत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘किरण माहेश्वरी ने सदैव भाजपा को मजबूती प्रदान की और आजीवन भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भूमिका निभाई। उनके निधन से संगठन में हुए खालीपन को भरना आसान नहीं होगा।’’

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिह डोटासरा सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने माहेश्वरी के निधन पर गहरा दु:ख जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\