देश की खबरें | राजस्थान: बूंदी में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बूंदी जिले में सरकारी स्कूल के 45 वर्षीय शिक्षक पर सातवीं कक्षा की एक छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोटा (राजस्थान), 25 फरवरी राजस्थान के बूंदी जिले में सरकारी स्कूल के 45 वर्षीय शिक्षक पर सातवीं कक्षा की एक छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक शुक्रवार को नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर छात्रा ने अपने माता-पिता को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत शुक्रवार शाम को मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक शनिवार को स्कूल नहीं पहुंचा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि 12 वर्षीय लड़की का बयान दर्ज किया जाना बाकी है।

वहीं, स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि शनिवार सुबह जब उन्हें इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी।

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए सोमवार को एक समिति का गठन किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\