देश की खबरें | राजस्थान : फसल बीमा योजना के प्रति किसानों को जागरूक करेंगे 174 प्रचार वाहन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करने के लिए 174 प्रचार वाहन तैनात किए गए हैं। राज्य के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने सोमवार को इन वाहनों को रवाना किया।

जयपुर, छह जुलाई राजस्थान में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करने के लिए 174 प्रचार वाहन तैनात किए गए हैं। राज्य के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने सोमवार को इन वाहनों को रवाना किया।

इस अवसर पर कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का गांव-गांव तक प्रचार-प्रसार कर किसानों को जागरूक करें ताकि उन्हें योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: 8 जुलाई से राज्य में खुलेंगे होटल और लॉज, कंटेन्मेंट जोन में लागू रहेगी पाबंदी, सरकार ने जारी की गाइडलाइन.

उन्होंने कहा कि किसान को बीमा योजना से अच्छा फायदा मिल रहा है। इसमें काश्तकार को बाढ़, सूखा जैसी प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों से लेकर टिड्डियों के प्रकोप तक की वजह से खराब होने वाली फसल का 'क्लेम' मिल जाता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष केन्द्र सरकार ने इस योजना को किसानों के लिए स्वैच्छिक करने सहित कुछ बदलाव किए हैं। इन सबकी जानकारी तथा योजना के प्रति आम किसान को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहनों को रवाना किया गया है। ऎसे 174 वाहन पूरे राजस्थान में घूम-घूमकर किसानों को योजना के सभी पहलुओं के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़े | गुजरात: तेज बारिश के जूनागढ़ में ताश के पत्तों की तरह ढहा नया पुल.

उन्होंने बताया कि खरीफ-2020 के लिए फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। ऋणग्रस्त किसानों के संबंधित बैंक स्वतः ही प्रीमियम काटकर बीमा कर लेंगे, किन्तु यदि कोई ऋणी किसान फसल बीमा योजना से अलग रहना चाहता है तो आठ जुलाई तक संबंधित बैंक शाखा में लिखित में घोषणा पत्र देकर अलग हो सकता है। इसका प्रारूप बैंक शाखा में उपलब्ध है।

एक सवाल के जवाब में कटारिया ने कहा कि टिड्डी नियंत्रण के लिए केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री के आग्रह पर केन्द्र सरकार ने ‘‘एयर स्प्रे’’ करने के लिए हेलिकॉप्टर भेजे हैं। भविष्य में भी हरसंभव संसाधन मुहैया कराकर टिड्डियों पर नियंत्रण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि टिड्डियों से किसानों को नुकसान नहीं हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\