देश की खबरें | राजस्थान : जल जीवन मिशन के तहत 1,094 करोड़ रुपये से घर-घर मिलेगा कनेक्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में 1,094 करोड़ रुपये की लागत से जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी का कनेक्शन दिये जाने की घोषणा की गयी है। इसकी वृहत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर 30 अगस्त से पहले बनाकर जल्द से जल्द योजना को आगे बढ़ाया जायेगा।

जयपुर, तीन मार्च राजस्थान के वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में 1,094 करोड़ रुपये की लागत से जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी का कनेक्शन दिये जाने की घोषणा की गयी है। इसकी वृहत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर 30 अगस्त से पहले बनाकर जल्द से जल्द योजना को आगे बढ़ाया जायेगा।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार राजस्थान के लोगों को फ्लोराइड मुक्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कल्ला ने बताया कि वर्ष 2021-22 में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 12 नवीन वृहद पेयजल परियोजनाओं का कार्य शुरू किये जाने के लिए 24 फरवरी को बजट घोषणा में, उक्त पेयजल परियोजना (लागत 1,094 करोड़ रुपये) को भी शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत ई.आर. कलस्टर परियोजना की डी.पी.आर. बनने के बाद इसकी वास्तविक लागत के आधार पर प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी कर परियोजना का क्रियान्वयन शुरू किया जायेगा।

कल्ला ने प्रश्नकाल में विधायक नारायण सिंह देवल के पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि विधानसभा भीनमाल व रानीवाड़ा में फ्लोराइड मुक्त पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य में लापरवाही बरतने वाली ठेकेदार फर्म की 20 करोड़ 98 लाख रुपये क्षतिपूर्ति राशि विभाग द्वारा रोक ली गयी है।

उन्होंने बताया कि विभाग के एक्सईएन द्वारा 10 जून 2020 तक 12 नोटिस, एसई द्वारा 8 नोटिस, मुख्य अभियंता द्वारा 2 नोटिस दिये गये। इस प्रकार 22 नोटिस दिये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK 2nd Test Live Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

साइबर ठगों पर CBI का बड़ा वार, फर्जी नोटिस की पहचान के लिए लॉन्च किया AI हेल्पबॉट ‘ABHAY’

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड