एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | हाजिर मांग से कच्चातेल वाायदा कीमतों में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हाजिर बाजार की मजबूत मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 20 रुपये की तेजी के साथ 5,636 रुपये प्रति बैरल हो गई।

जरुरी जानकारी | हाजिर मांग से कच्चातेल वाायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर हाजिर बाजार की मजबूत मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 20 रुपये की तेजी के साथ 5,636 रुपये प्रति बैरल हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 20 रुपये अथवा 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,636 रुपये प्रति बैरल हो गई जिसमें 11,179 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में कच्चा तेल कीमतों में तेजी आई।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.73 डालर प्रति बैरल रह गया।

इस बीच वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.04 प्रतिशत घटकर 79.25 डालर प्रति बैरल रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2021 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).