Weather News: दिल्ली, नोएडा के कुछ हिस्सों में हुई बारिश
दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई जिससे दुपहिया वाहन पर सवार लोगों तथा पैदल यात्रियों को पेड़ों तथा बस स्टॉप के नीचे शरण लेनी पड़ी.
नयी दिल्ली, एक मई: दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई जिससे दुपहिया वाहन पर सवार लोगों तथा पैदल यात्रियों को पेड़ों तथा बस स्टॉप के नीचे शरण लेनी पड़ी. दक्षिण तथा बाहरी दिल्ली और नोएडा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई जबकि राष्ट्रीय राजधानी के अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई. यह भी पढ़ें: Noida Weather Update: नोएडा में मौसम हुआ सुहावना, 4 मई तक रहेगी गर्मी से राहत
दिल्लीवासियों की सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 87 फीसदी दर्ज किया गया.
मौसम कार्यालय ने आज बारिश की संभावना जतायी. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी जिससे अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री नीचे 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह चार अप्रैल 2015 के बाद से, अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान था. दिल्ली में चार अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2023 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

