एजेंसी न्यूज

Monsoon Update: उत्तर भारत में बारिश दिला सकती है एक सप्ताह तक लू से राहत, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित

दिल्ली सहित उत्तर भारत के अनेक राज्यों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे क्षेत्र में लू से एक सप्ताह राहत मिलने के आसार हैं.

Monsoon Update: उत्तर भारत में बारिश दिला सकती है एक सप्ताह तक लू से राहत, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : IANS)

 Monsoon Update: दिल्ली सहित उत्तर भारत के अनेक राज्यों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे क्षेत्र में लू से एक सप्ताह राहत मिलने के आसार हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर ऊपरी पश्चिमी तट की ओर बढ़ सकता है. दिल्ली में रातभर हल्की बारिश और दिन में भी बारिश होने से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानी ने अगले दो दिन में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान व्यक्त किया है. दिल्ली-एनसीआर के कई निवासियों ने आसमान में इंद्रधनुष देखा और खेल प्रेमियों ने बारिश के बाद वॉलीबॉल खेला। हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी वर्षा हुई.

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर जारी: छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 51 नए केस आए सामने, राज्य में कुल संख्या 498 पहुंची : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि एक जून से तीन जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में तापमान 2-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है. श्रीवास्तव ने कहा कि जून के पहले सप्ताह में उत्तर पश्चिम भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ की आशंका है, आठ जून से पहले इस क्षेत्र लू चलने की संभावना नहीं है. पिछले हफ्ते उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लू चलनी शुरू हो गई थी.

ताजा पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं तथा अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दिल्ली- एनसीआर में और नमी सकती है. आईएमडी ने कहा कि तीन जून तक उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में जाने से पहले कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2020 01:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).