देश की खबरें | राजस्थान के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश, ताप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में करौली के सपोटरा में सर्वाधिक 64 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई।
जयपुर, 18 मार्च राजस्थान के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में करौली के सपोटरा में सर्वाधिक 64 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई।
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके कारण शनिवार को दोपहर बाद कई इलाकों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश हुई। इन स्थानों में डूंगर में 7.5 मिलीमीटर, भीलवाड़ा में 2 मिलीमीटर और डबोक उदयपुर में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश हुई। सर्वाधिक 64 मिलीमीटर बारिश करौली के सपोटरा मे दर्ज की गई। जबकि जयपुर के जमवा रामगढ में 55 मिलीमीटर, धौलपुर में 36 मिलीमीटर, करोली के मंडरायल में 31 मिलीमीटर, धौलपुर के सरथपुरा में 28 मिलीमीटर, सवाईमाधोपुर के गंगापुर में 28 मिलीमीटर, धौलपुर के राजाखेडा में 25 मिलीमीटर, करौली में 21 मिलीमीटर और अन्य स्थानों पर 17 मिलीमीटर से लेकर 8 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19 मार्च से राज्य के ऊपर प्रभावी होगा। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में 19-20 मार्च को तीव्र मेघगर्जन, आंधी व बारिश में बढोतरी होगी। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।
उन्होंने बताया कि मेघगर्जन, बारिश की गतिविधियों में 21-22 मार्च को कुछ कमी होने तथा केवल छुटपुट स्थानों पर आंधी व बारिश की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

