देश की खबरें | रेलवे ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पुल के उद्घाटन के संबंध में सूचित नहीं करने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी रेलवे (ईआर) ने हुगली जिले के कमारकुंडु में बने रेल ओवरब्रिज के शुक्रवार को होने वाले प्रस्तावित उद्घाटन समारोह के बारे में उसे सूचित नहीं करने को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र लिखा है। रेलवे के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, दो जून पूर्वी रेलवे (ईआर) ने हुगली जिले के कमारकुंडु में बने रेल ओवरब्रिज के शुक्रवार को होने वाले प्रस्तावित उद्घाटन समारोह के बारे में उसे सूचित नहीं करने को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र लिखा है। रेलवे के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण के लिए रेलवे ने भारी-भरकम राशि खर्च की है, जिसका उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममत बनर्जी करने जा रही हैं।

हुगली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार दोपहर तीन बजे कमारकुंडु रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां की गई हैं।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि 44.86 करोड़ रुपये की इस परियोजना में ईआर ने 26.70 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है जबकि पश्चिम बंगाल सरकार का योगदान 18.16 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा, ''कमारकुंडू रेल ओवरब्रिज निर्माण में हमारा 60 फीसदी जबकि राज्य सरकार का योगदान 40 फीसदी है।''

अधिकारी ने बताया कि ईआर ने पुल के प्रस्तावित उद्घाटन की सूचना नहीं दिए जाने पर राज्य सरकार को पत्र लिखा है, जिसकी लंबाई करीब एक किलोमीटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\