देश की खबरें | मृत मां को जगाने की कोशिश करते मासूम की वीडियो पर रेलवे का बयान, आप नेता का रेल मंत्री पर निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो को लेकर बुधवार को अपना बचाव किया जिसमें एक बच्चा अपनी मृत मां को जगाने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है। महिला अपने बच्चे के साथ गुजरात से ट्रेन में सवार हुई थी लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर में अपने घर पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

जियो

नयी दिल्ली, 27 मई रेलवे ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो को लेकर बुधवार को अपना बचाव किया जिसमें एक बच्चा अपनी मृत मां को जगाने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है। महिला अपने बच्चे के साथ गुजरात से ट्रेन में सवार हुई थी लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर में अपने घर पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

एक ओर जहां रेलवे का कहना है कि 35 वर्षीय महिला की मौत दिल की बीमारियों के कारण हुई वहीं आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने इस दावे को ''झूठा'' बताया है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के झारखंड में अब तक कुल मामले 458: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुधवार को सामने आया यह वीडियो कई राज्यों में व्याप्त प्रवासी मजदूरों के संकट की हृदय-विदारक तस्वीर पेश करने वाला बन गया। वीडियो में एक छोटा बच्चा प्लेटफॉर्म पर रखे अपनी मां के शव पर से कंबल हटाकर उसे जगाने की कोशिश करता दिख रहा है।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पहले से ही श्रमिक विशेष ट्रेनों के संचालन के लिये आलोचना झेल रहे रेलवे की मुश्किलें और बढ़ गईं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: एक मई से 3,604 श्रमिक विशेष ट्रेनों से 48 लाख से अधिक प्रवासियों को ले जाया गया.

रेलवे ने कहा कि सूरत से पूर्णिया जा रही ट्रेन सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर मानसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंची, जहां कुछ लोग महिला के शव को ट्रेन से उतारते दिखे। बाद में महिला की पहचान उरेश खातून के रूप में हुई।

रेलवे ने कहा कि महिला के एक रिश्तेदार ने रेलवे पुलिस को जो बयान दिया है, उसके अनुसार वह कटिहार की निवासी थी। वह दिल की बीमारियों से पीड़ित थी और 22 मार्च को उसकी सर्जरी हुई थी।

रेलवे के अनुसार महिला के रिश्तेदार के लिखित बयान के अनुसार उसे 24 मई को छुट्टी दी गई थी, जिसके बाद उसने अपना सफर शुरू किया।

हालांकि, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल पर निशाना साधा और रेलवे के प्रवक्ता पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

सिंह ने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ''महिला के पुत्र ने थाने में अपने बयान में कहा है कि जब ट्रेन बेगूसराय के निकट पहुंची तो उन्होंने उसे जगाना शुरू किया और जब वह नहीं जगी तो वे मानसी में उतरे। रेल मंत्री पीयूष गोयल जी क्या आपने रेलवे के प्रवक्ता को झूठ बोलने को कहा है? अगर नहीं कहा तो मृत महिला के परिवार के सदस्य का बयान सुनिये कि 'महिला बीमार नहीं थी, ट्रेन में बीमार हुई, कोई मदद नहीं मिली। ट्रेनों की देरी के कारण भूख प्यास से 7 लोगों की जान गई। दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करो।''

उन्होंने पीयूष गोयल को देश के इतिहास का सबसे असंवेदनशील और नाकाम रेल मंत्री बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड