जरुरी जानकारी | रेलवे ने बागडोगरा स्टेशन से सटी जमीन की नीलामी के लिए बोलियां मंगाईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने पश्चिम बंगाल में बागडोगरा के निकट 22,182 वर्ग मीटर भूखंड को पट्टे पर देने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। रेलवे का उद्देश्य यहां पर आवासीय और व्यावासायिक विकास कराने का है।

कोलकाता, 17 जनवरी रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने पश्चिम बंगाल में बागडोगरा के निकट 22,182 वर्ग मीटर भूखंड को पट्टे पर देने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। रेलवे का उद्देश्य यहां पर आवासीय और व्यावासायिक विकास कराने का है।

आरएलडीए के वाइस चेयरमैन वेद प्रकाश दुदेजा ने एक बयान में कहा कि प्रस्तावित भूखंड को 99 साल के पट्टे पर विजेता बोलीकर्ता को दिया जाएगा और इस भूखंड की बोली 73 करोड़ रुपये से शुरू होगी।

हाल ही में हुई एक नीलामी-पूर्व बैठक में कई स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के डेवलपरों ने इसमें रुचि दिखाई थी। इसके लिए होने वाली ई-नीलामी में बोली लगाने की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2023 है।

यह भूखंड राज्य के उत्तरी भाग के प्रमुख वाणिज्यिक शहर सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाईअड्डे के नजदीक स्थित है और दार्जिलिंग जिले में भी कई पर्यटन स्थल इसके आसपास हैं।

दुदेजा ने कहा, ''रेलवे स्टेशन और हवाईअड्डा के नजदीक होने के कारण प्रस्तावित भूखंड आवासीय और वाणिज्यिक विकास के लिए उपयुक्त है। यह भूखंड बागडोगरा रेलवे स्टेशन से बिल्कुल सटा हुआ है जबकि बागडोगरा हवाईअड्डे से सिर्फ 2.8 किलोमीटर दूर है।''

चालू वित्त वर्ष में आरएलडीए ने विभिन्न राज्यों में 22 परिसंपत्तियों को 1,837 करोड़ रुपये के समग्र प्रीमियम के पट्टे पर दिए हैं। इनमें बेंगलुरु, भोपाल, एगमोर (चेन्नई), बरेली, लुधियाना, मुजफ्फरपुर और कन्नूर भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\