देश की खबरें | उत्पादकता से जुड़ा बोनस 20 अक्टूबर तक नहीं मिलने पर रेलवे संघ का ‘सीधी कार्रवाई’ का आह्वान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे कर्मचारी संघ ने धमकी दी है कि आम तौर पर दुर्गा पूजा के शुरू होने से पहले दिया जाने वाला उनका उत्पादकता से जुड़ा बोनस 20 अक्टूबर से पहले नहीं जारी किया गया तो वे “सीधी कार्रवाई” करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर रेलवे कर्मचारी संघ ने धमकी दी है कि आम तौर पर दुर्गा पूजा के शुरू होने से पहले दिया जाने वाला उनका उत्पादकता से जुड़ा बोनस 20 अक्टूबर से पहले नहीं जारी किया गया तो वे “सीधी कार्रवाई” करेंगे।

ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) की स्थायी समिति की शुक्रवार को हुई डिजिटल बैठक में यह फैसला लिया गया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे ये 30 स्टार प्रचारक, पार्टी ने जारी की ताजा सूची, PM मोदी, सीएम योगी का नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट.

एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान रेलवेकर्मियों ने हफ्ते में सातों दिन 24 घंटे काम किया लेकिन सरकार रेल कर्मियों की इस “जायज” मांग की अनदेखी कर रही है।

उन्होंने कहा, “बैठक में यह फैसला लिया गया कि अगर रेल कर्मियों के लिये उत्पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान के आदेश रेल मंत्रालय द्वारा 20 अक्टूबर तक जारी नहीं किये जाते हैं तो 22 अक्टूबर 2020 को सीधी कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़े | दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण, कहा- दुनिया में भारत का नाम रौशन करेगी ये यूनिवर्सिटी.

मिश्रा ने दावा किया कि बोनस से संबंधित फाइल रेलवे बोर्ड (रेल मंत्रालय) द्वारा वित्त मंत्रालय को भेजी गई है जो इसे मंजूरी नहीं दे रहा है और इस संदर्भ में उदासीन रुख अपना रहा है।

उन्होंने कहा कि भुगतान दुर्गा पूजा से पहले किया जाता था लेकिन इस बार अब तक यह नहीं किया गया जिससे रेलवे कर्मचारियों में गंभीर आक्रोश व असंतोष है।

बैठक में अधिकारियों ने भी सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों को लेकर नाराजगी जाहिर की और सीधी कार्रवाई की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\