एजेंसी न्यूज

रेल मंत्री वैष्णव ने यात्री सुविधाओं की समीक्षा के लिए नयी दिल्ली स्टेशन का दौरा किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार शाम को त्योहारी सीजन के दौरान यात्री सुविधाओं और यात्रा व्यवस्था की समीक्षा के लिए नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया.

रेल मंत्री वैष्णव ने यात्री सुविधाओं की समीक्षा के लिए नयी दिल्ली स्टेशन का दौरा किया
Photo- X/@AshwiniVaishnaw

नयी दिल्ली, 2 नवंबर : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार शाम को त्योहारी सीजन के दौरान यात्री सुविधाओं और यात्रा व्यवस्था की समीक्षा के लिए नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया. प्लेटफॉर्म पर अपनी रेलगाड़ियों का इंतजार कर रहे कुछ यात्रियों से बात करने के बाद वैष्णव ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल अधिकारियों द्वारा भीड़ प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया.

कुछ यात्रियों ने यह भी कहा कि उचित भीड़ प्रबंधन के कारण उन्हें प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं हुई. वैष्णव ने पत्रकारों से बात करते हुए सुगम यात्रा अनुभव के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की. उन्होंने स्टेशन पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए यात्रियों की भी सराहना की. यह भी पढ़ें : Ban on firecrackers on Diwali 2024: पटाखों पर प्रतिबंध कितना उचित अथवा कितना अनुचित? जाने क्या कहते हैं चिकित्सक!

वैष्णव ने बताया कि पिछले साल भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान 4,500 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया था जबकि इस साल 7,435 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है. मंत्री ने कहा, ‘‘31 अक्टूबर तक 51 लाख लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इन विशेष रेलगाड़ियों से यात्रा कर चुके हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).