देश की खबरें | रेल मंत्री इस्तीफा दें या प्रधानमंत्री उन्हें हटाएं : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने श्रमिक ट्रेनों को लेकर सरकार और भाजपा पर देश के समक्ष झूठे तथ्य रखने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल पद से इस्तीफा दें या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें हटाएं।

जियो

नयी दिल्ली, तीन जून कांग्रेस ने श्रमिक ट्रेनों को लेकर सरकार और भाजपा पर देश के समक्ष झूठे तथ्य रखने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल पद से इस्तीफा दें या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें हटाएं।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह दावा भी किया कि प्रवासी श्रमिकों के साथ सरकार की तरफ से क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: पूर्व IAS से नेता बने शाह फैसल होंगे जल्द रिहा, पब्लिक सेफ्टी हटा.

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार और भाजपा के कई लोगों ने कहा था कि रेलवे या तो मुफ्त सेवा दे रही है या फिर 85 फीसदी किराए का भुगतान कर रही है। खुद गृह मंत्री अमित शाह ने यह बयान दिया है कि 85 फीसदी रेलवे का किराया रेल विभाग ने दिया है और 15 प्रतिशत राज्यों ने वहन किया है।’’

सिंघवी के मुताबिक, अटॉर्नी जनरल ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि श्रमिक ट्रेनों का 100 फीसदी किराया संबंधित राज्यों की ओर से दिया गया।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत से सीमा विवाद के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा-तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की जरूरत नहीं.

उन्होंने आरोप लगाया ‘‘ सरकार और भाजपा की तरफ से बार-बार गलत प्रचार किया गया और झूठे तथ्य रखे गए। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर महिला की मौत के मामले में उसके परिवार ने ही सरकार की तरफ से किए गए इस दावे को खारिज कर दिया कि वह पहले से बीमार चल रही थी। ’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ अगर थोड़ी भी शर्म है तो रेल मंत्री इस्तीफा दें या प्रधानमंत्री उन्हें हटाएं।’’

उन्होंने कहा कि ट्रेन में 81 लोगों की मौत की जानकारी आधिकारिक रूप से दी गई है, हालांकि आरोप है कि यह संख्या इससे कहीं ज्यादा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें