देश की खबरें | रेल मंत्री ने मुंबई की लोकल ट्रेनों में महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को घोषणा की कि मुंबई और उपनगर की लोकल ट्रेनों में महिलाएं बुधवार से यात्रा कर सकेंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 20 अक्टूबर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को घोषणा की कि मुंबई और उपनगर की लोकल ट्रेनों में महिलाएं बुधवार से यात्रा कर सकेंगी।

फिलहाल इन लोकल ट्रेनों में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मी और महाराष्ट्र सरकार द्वारा श्रेणीबद्ध की गईं जरूरी सेवा से जुड़े लोग यात्रा कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़े | Kamal Nath ‘Item’ Row: इमरती देवी पर शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस से पूछा सवाल, क्या कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

महाराष्ट्र सरकार ने 16 अक्टूबर को रेलवे से आग्रह किया था कि गैर व्यस्त समय (सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे और शाम सात बजे से दिन की सेवा खत्म होने तक) में महिला यात्रियों को स्थानीय ट्रेन सेवा का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाए।

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव संजय कुमार ने मंगलवार सुबह रेल अधिकारियों से कहा था राज्य के अनुरोध पर जल्द से जल्द विचार किया जाए।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा- याद रखिए, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बाद में, ट्विटर पर गोयल ने कहा, " मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे 21 अक्टूबर से महिलाओं को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक और शाम सात बजे के बाद उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देगा। "

उन्होंने कहा, " हम हमेशा से तैयार थे और आज महाराष्ट्र सरकार के पत्र मिलने पर हमने इस यात्रा की इजाजत दे दी। "

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\