देश की खबरें | कश्मीर में हिमपात के कारण रेल, वायु, सड़क यातायात प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में रातभर हुए हिमपात के कारण शुक्रवार को रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुआ तथा अधिकांश हिस्से बर्फ से ढक गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 28 फरवरी कश्मीर में रातभर हुए हिमपात के कारण शुक्रवार को रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुआ तथा अधिकांश हिस्से बर्फ से ढक गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आईं।

मैदानी इलाकों में जहां बारिश हुई, वहीं गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटक स्थलों समेत घाटी के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी स्तर का हिमपात हुआ। इस बीच, श्रीनगर में हल्का हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार दोपहर से मौसम में सुधार होने का अनुमान है।

खराब मौसम के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। इसके अलावा रेल यातायात और श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन भी बाधित हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि रामसू और काजीगुंड के बीच बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया, जबकि मुख्य सड़क पर कई स्थानों पर पत्थर गिरने, भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग घाटी और देश के बाकी हिस्सों को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है।

श्रीनगर-लेह राजमार्ग, एसएसजी रोड और मुगल रोड (कश्मीर और जम्मू के बीच वैकल्पिक सड़क संपर्क) समेत कई अन्य सड़कें भी बंद कर दी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम के कारण सुबह की सभी उड़ानों के संचालन में देरी हुई।

उन्होंने बताया कि मौसम में सुधार होने के बाद पूर्वाह्न 11 बजे के बाद उड़ान परिचालन फिर से शुरू हो गया।

पटरियों पर भारी बर्फ जमा होने के कारण बडगाम-बारामूला खंड पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\