देश की खबरें | राहुल की हरियाणा यात्रा घटायी गयी, अब वह एक दिन हरियाण में रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नये कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली के तहत पूर्व निर्धारित उनकी दो दिवसीय हरियाणा यात्रा में बदलाव किया गया है और अब वह मंगलवार को एक दिन के लिए राज्य का दौरा करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, पांच अक्टूबर नये कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली के तहत पूर्व निर्धारित उनकी दो दिवसीय हरियाणा यात्रा में बदलाव किया गया है और अब वह मंगलवार को एक दिन के लिए राज्य का दौरा करेंगे।

गांधी ने पिछले ही महीने संसद से पारित और राष्ट्रपति से मंजूरी प्राप्त विवादास्पद कानूनों के खिलाफ रविवार और सोमवार को पंजाब में ट्रैक्टर रैलियां की थीं।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: गैंगरेप केस में यूपी पुलिस सख्त, मामले को लेकर दर्ज की 19 FIR.

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सोमवार शाम को ट्वीट किया, ‘‘ राहुल गांधी जी की हरियाणा यात्रा दो दिनों के बजाय अब एक दिन के लिए होगी।’’

उन्होंने कहा कि गांधी मंगलवार सुबह दस बजे पंजाब से हरियाणा के पिहोवा में दाखिल होंगे तथा बाद में कुरुक्षेत्र जायेंगे जहां उनकी ‘खेती बचाओ यात्रा’ का समापन होगा।

यह भी पढ़े | तेलंगाना: रंगा रेड्डी जिले में एक लॉरी से 1.3 करोड़ रुपये के गांजे के साथ दो गिरफ्तार: 5 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रदेश कांग्रेस द्वारा पहले बताये गये कार्यक्रम के हिसाब से गांधी को बुधवार करनाल में एक सभा को संबोधित करना था।

सोमवार को हरियाणा सरकार ने कहा कि गांधी राज्य में थोड़े से लोगों को ला सकते हैं लेकिन वह पंजाब से भारी भीड़ को अनुमति नहीं देगी क्योंकि इससे वातावरण ‘बिगड़’ सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\