एजेंसी न्यूज

Eknath Shinde on Rahul Gandhi: राहुल गांधी का 'आरक्षण विरोधी' चेहरा सामने आया- एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को दावा किया कि अब राहुल गांधी का 'आरक्षण विरोधी' चेहरा सामने आ गया है और कांग्रेस नेता के विचार उनकी 'तुच्छ’ मानसिकता' को उजागर करते हैं.

Eknath Shinde on Rahul Gandhi: राहुल गांधी का 'आरक्षण विरोधी' चेहरा सामने आया- एकनाथ शिंदे
Eknath Shinde | PTI

मुंबई, 11 सितंबर : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को दावा किया कि अब राहुल गांधी का 'आरक्षण विरोधी' चेहरा सामने आ गया है और कांग्रेस नेता के विचार उनकी 'तुच्छ’ मानसिकता' को उजागर करते हैं. शिंदे ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो देश के खिलाफ जहर उगलते हैं और धर्म एवं जाति के नाम पर राजनीति करना कांग्रेस की आदत रही है.

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना, भाजपा और अजित पवार नीत राकांपा के गठबंधन वाली महायुति सरकार आरक्षण का पूरा समर्थन करती है. राहुल गांधी ने अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों से संवाद के दौरान सोमवार को कहा था कि कांग्रेस तभी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे और फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है. राहुल ने वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत में लोकतंत्र को काफी नुकसान पहुंचाया गया है लेकिन अब लोकतंत्र फिर से पटरी पर लौट रहा है. यह भी पढ़ें : नागपुर का स्कूल शिक्षक दो लड़कियों से छेड़छाड़, नौ लड़कों की पिटाई के आरोप में गिरफ्तार

कांग्रेस नेता की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं वहां जाकर देश के खिलाफ़ जहर उगलते हैं. राहुल गांधी के घटिया विचारों से देश कभी सहमत नहीं हो सकता. धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करना कांग्रेस की आदत रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘संविधान और आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाना उनका फैशन बन चुका है. राहुल गांधी का आरक्षण विरोधी चेहरा अब दुनिया के सामने आ गया है. महायुति की सरकार आरक्षण का पूरा समर्थन करती है और जब तक वह शिवसेना के सच्चे सैनिक हैं, वह कभी आरक्षण को खत्म नहीं होने देंगे.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).