देश की खबरें | राहुल ने एम्स जाकर मनमोहन सिंह की सेहत के बारे में जानकारी ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बृहस्पतिवार को मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बृहस्पतिवार को मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत के चलते 89 वर्षीय सिंह को बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, “सिंह की हालत स्थिर है।”

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार शाम एम्स पहुंचे और मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत कर उनकी सेहत को लेकर ताजा जानकारी हासिल की।

इससे पहले, एम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि सिंह को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में बुधवार को भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं।

सिंह को सोमवार को बुखार आ गया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और वह केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\