आशाकर्मियों की हड़ताल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- स्वास्थ्य योद्धा अपने हक के लिए हड़ताल करने पर मजबूर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आशाकर्मियों की हड़ताल को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पहले से गूंगी हो चुकी सरकार अब अंधी-बहरी भी हो गई है. उनकी प्रमुख मांग यह है कि उन्हें बेहतर और समय पर वेतन मिले तथा न्यूनतम वेतन सुनिश्चित किया जाए.
नई दिल्ली, 8 अगस्त: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आशाकर्मियों की हड़ताल को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पहले से गूंगी हो चुकी सरकार अब अंधी-बहरी भी हो गई है. उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "आशा कार्यकर्ता देशभर में घर-घर तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचाती हैं. वे सच मायने में स्वास्थ्य योद्धा हैं लेकिन आज ख़ुद अपने हक़ के लिए हड़ताल करने पर मजबूर हैं."
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, "सरकार गूंगी तो थी ही, अब शायद अंधी-बहरी भी है." उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, देश भर की आशाकर्मी अपनी कई मांगों को लेकर 7 अगस्त से दो दिन की हड़ताल पर हैं.
उनकी प्रमुख मांग यह है कि उन्हें बेहतर और समय पर वेतन मिले तथा न्यूनतम वेतन सुनिश्चित किया जाए.
Tags
संबंधित खबरें
लोकसभा ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया: ध्वनि मत से हारा विपक्ष, सदन में भारी हंगामा
Rahul Gandhi Attends Tanu's Wedding: राहुल गांधी ने निभाया अपना वादा, सोनीपत में किसान की बेटी तनु की शादी में हुए शामिल; देखें VIDEO
SIR Protest: एसआईआर के मुद्दे पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: कोलकाता में शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट
\